एक साथ घर से उठे दो शवो को देख हर एक की आंख हुई नम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एक साथ घर से उठे दो शवो को देख हर एक की आंख हुई नम

Friday, November 17, 2023 | November 17, 2023 Last Updated 2023-11-17T15:15:09Z
    Share
एक साथ घर से उठे दो शवो को देख हर एक की आंख हुई नम

रामपुर । गुरुवार को रामपुर केमरी रोड पर देवर भाभी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। आज शुक्रवार को दोनों के शव गांव पहुंचने के बबाद परिवार में कोहराम मच गया। आउ दोपहर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।


आपको बताते चलें कि जनपद के केमरी थाना क्षेत्र के गांव रामनगारिया निवासी लक्ष्मन लोधी(25) पुत्र इंद्रपाल अपनी भाभी गीता (26) के साथ बाइक से रामपुर आ रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर इंद्रपाल की पत्नी कुसुम भी शहर आ रही थी। शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव चमरौआ के पास तीनों लोग सड़क किनारे खड़े होकर बाते कर रहे थे।

तेजी से आ रहे ट्रक ने तीनों को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन डाक्टरों ने इंद्रपाल और उसकी भाभी गीता को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।


आउ शुक्रवार को जब दोनों के शव जब घर पहुंचे तो महिलाओं ने रोना पीटना शुरू कर दिया। पूरे दिन गांव में चीख पुकार मचती रही। एक साथ घर से दो शव निकलने के दौरान हर व्यक्ति की आंखे नम हो गई थी
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close