ईवीएम से मतदान की दी गयी जानकारी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ईवीएम से मतदान की दी गयी जानकारी

Saturday, November 18, 2023 | November 18, 2023 Last Updated 2023-11-18T08:37:59Z
    Share
ईवीएम से मतदान की दी गयी जानकारी

बिसौली-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया बदायूँ में आज दिनांक 18-11-2022 को स्वीप योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं ईवीएम से मतदान के बारे में बताया गया।सभी 18 वर्ष के युवाओं को मतदाता सूची में भी नाम दर्ज कराने के बारे में जानकारी दी गयी

 
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि ईवीएम (EVM) मतों को दर्ज करने का एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है।

 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन दो इकाइयों से बनी होती हैं - एक कंट्रोल यूनिट और एक बैलेटिंग यूनिट - जो पाँच-मीटर केबल से जुड़ी होती हैं।

 नियंत्रण इकाई पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी के पास रखी जाती है और बैलेट यूनिट को मतदान कम्पार्टमेंट के अंदर रखा जाता है। मतपत्र जारी करने के बजाय,

कंट्रोल यूनिट के प्रभारी मतदान अधिकारी कंट्रोल यूनिट पर मतपत्र बटन दबाकर एक मतपत्र जारी करेंगे। इससे मतदाता अपनी पसंद के अभ्यर्थी और


प्रतीक के सामने बैलेट यूनिट पर नीले बटन को दबाकर अपना वोट डाल सकेगा।
इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द,अश्वनी शर्मा,अरुण सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close