ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का सहसवान में हुआ आयोजन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का सहसवान में हुआ आयोजन।

Saturday, November 18, 2023 | November 18, 2023 Last Updated 2023-11-18T09:38:03Z
    Share
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का सहसवान में हुआ आयोजन।

नगर के पन्नालाल इंटर कॉलेज मैदान पर हुई प्रतियोगिताएं।
जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।
सहसवान -परिषदीय बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन नगर के पन्नालाल इंटर कॉलेज के मैदान पर कराया गया।

    ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजन यादव ने खिलाड़ी बच्चों से परिचय कर किया।इस अवसर पर अध्यक्ष और ए आर पी राजन यादव ने कहा कि खेल बच्चों को स्वस्थ्य रहने के लिए आवश्यक हैं,शिक्षा में खेलों का बहुत महत्व है।


       खेल समापन पर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा ने खिलाड़ियों कोपुरस्कृत करते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर चयनित मेधावी बच्चों को जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना है। बी ई ओ ने बच्चों को बधाई देते हुए शिक्षकों को भी बधाई दी।


   ब्लॉक सहसवान की १२न्याय पंचायतों के लगभग १३०बच्चों ने प्रतिभाग किया।जिसमे खंदक, मो० पुर उदा,औरंगाबाद,भुजपुरा न्याय पंचायतों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।उच्च प्राथमिक स्तर बालक और बालिका वर्ग लंबी कूद में रसूलपुर बेला,खंदक और रियोनाई का दबदबा रहा।कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में भमौरी और खो खो में नरसेना की बालिकाओ की टीम विजयी रही।

     इसके अतिरिक्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर ५०,१००,२००मीटर दौड़,कबड्डी,खो खो प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया।

   इस अवसर पर ए आर पी खालिद कुरैशी,प्राथमिक शिक्षक संघ के रामप्रताप यादव,परवेज अनवर,राजेंद्र गुलाटी,अर्चना, आमोद सक्सेना,दीपा रावल,पन्नालाल,उदयवीर सिंह सहित खेल पी टी आई मधुकर मिश्रा और लकी जेम्स ने खेलों के परिणाम की घोषणा की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close