सहायक अध्यापक व प्रधानाचार्य के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में चले लाठी डंडे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहायक अध्यापक व प्रधानाचार्य के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में चले लाठी डंडे

Saturday, November 18, 2023 | November 18, 2023 Last Updated 2023-11-18T12:29:16Z
    Share
सहायक अध्यापक व प्रधानाचार्य के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में चले लाठी डंडे


रामपुर । राजकीय इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक व शिक्षकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर चले लात-घूंसे चले। देखते ही देखते लाठी डंडे निकल आए।

वहीं छात्र-छात्राओं में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दे दी है।

मामला मानपुर ओझा के अशोकनगर कॉलोनी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का है। आज दिनांक 18/11/23 दिन शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे सहायक अध्यापक व प्रधानाचार्य में किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी शुरू हो गई।


देखते-ही-देखते दोनों गुटों के साथी शिक्षक व शिक्षिकाएं भी आ गईं। उसके बाद दोनों पक्षों की ओर से नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट हो गई। इस दौरान शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


 दोनों ओर से लात-घूंसे, लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे। जिससे कॉलेज में हंगामा शुरू हो गया। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस झगड़ा कर रहे दोनों गुटों को अपने साथ कोतवाली ले आई।


जहां दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी-अपनी तहरीरें दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close