घर में घुसकर खाना बना रही एक महिला को दो लोगों ने पीट कर किया घायल
रामपुर। आपको बताते चलें कि अपने घर मे खाना बना रही एक महिला को अकेला देखकर दो लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला जनपद के मिलक थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर जागीर का है जहाँ गाँव निवासी चमन ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर बताया, उसका पास के ही रहने वाले कुछ लोगों से विवाद चला आ रहा है।
इसी को लेकर दिनांक 19 नवंबर2023 दिन रविवार को उसकी पत्नी घर में खाना बना रही थी इतने में वाशिद और शाइन उसके घर में घुस गए। जहां उसके साथ गाली गलौच करते हुए उसको लाठी