बिजली विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों की मनमानी,एवं बिजली बिलों में हेरा फेरी को लेकर अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
रामपुर। आपको बताते चले कि आज दिनांक 22 नवंबर 2023 दिन बुधवार को रामपुर के उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों एवं बिजली बिलों में हो रही लगातार हेरा फेरी से परेशान होकर आज बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नवाब गेट स्थित बिजली घर जाकर ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी बताया गया कि विभाग के कुछ अधिकारी लगातार अनुरोध के बाबजूद भी अनगिनत बार लिखित में जिलाधिकारी महोदय,
अधीक्षण अभियंता महोदय सहित मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के अनुरोध के बाबजूद भी विभाग के अधिकारी विना सुविधा शुल्क लिए विना भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार कर जुल्म ज्यादती कर कनेक्शन स्वीकृत करने को तैयार ही नहीं है।
जिससे जनता में विभाग के अधिकारियों पर से भरोसा व विश्वास समाप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर जनता उपभोक्ता के द्वारा की गई शिकायत को गंभीरता से न लेकर कनेक्शन नहीं किये जा रहे हैं। साथ ही विभाग के कुछ जिम्मेदार आम जनता को दुत्कार व फटकार कर धक्के देकर अमर्यादित व्यवहार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनता की सुविधा को देखते हुए पूरे प्रदेश में एक मुश्त समाधान योजना लागू कर रखी है लेकिन विभाग द्वारा उसका भी पूर्ण लाभ का प्रचार-प्रसार न कर नागरिकों को पूर्ण लाभ नहीं दिया जा रहा है। जिससे जनता जब समाधान कराने कार्यालय जा रही है।
तो निराश होकर वापिस आना पड़ रहा है। इस अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा मांग की गई कि आम जनता व व्यापारी हित में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अति शीघ्र करवायी जाय। इस अवसर पर अरविंद गुप्ता,