सुल्तान उल औलिया हजरत ख्वाजा सूफी मोहम्मद हसन शाह के 66 वें उर्से पाक पर बड़ी धूमधाम से पेश किया गया जुलूस-ए- संदल शरीफ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सुल्तान उल औलिया हजरत ख्वाजा सूफी मोहम्मद हसन शाह के 66 वें उर्से पाक पर बड़ी धूमधाम से पेश किया गया जुलूस-ए- संदल शरीफ

Wednesday, November 22, 2023 | November 22, 2023 Last Updated 2023-11-22T13:04:48Z
    Share
सुल्तान उल औलिया हजरत ख्वाजा सूफी मोहम्मद हसन शाह के 66 वें उर्से पाक पर बड़ी धूमधाम से पेश किया गया जुलूस-ए- संदल शरीफ

*मिलक*- मिलक के ग्राम भैसोड़ी शरीफ मुर्शिद नगर में सूफी सिलसिले की सुप्रसिद्ध दरगाह हजरत ख्वाजा सूफी मोहम्मद हसन शाह के 66 वें उर्से पाक के चार दिवसीय कार्यक्रम के मौके पर आज प्रातः 10:00 बजे संदल शरीफ के जुलूस का कार्यक्रम संपन्न हुआ उसके बाद गुस्ल शरीफ की रस्म अदायगी की गई


तथा उसके बाद महफिले रंगो समां का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस बा बरकत मौके पर अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर चादरपोशी और गुलपोशी पेश की और लंगर -ए-तक़सीम का लुत्फ उठाया ।


आज भी पूरा दिन मजार शरीफ पर अकीदतमंदों की भीड़ नजर आई जिसमें दूर दराज से आने वाले जा़यरीन के द्वारा मजार शरीफ पर मन्नतों की चादरें पेश की गई। और गुलपोशी पेश की गई। दरगाह शरीफ के साहिबे सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सूफी जावेद हुसैन शाह किबला


 मददा जि़ल्लाहुल आली ने सभी जा़यरीन के हक़ में दुआ फरमाई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समस्त धार्मिक अनुष्ठान साहिबे सज्जादा एवं दरगाह मुतावल्ली हजरत ख्वाजा सूफी जावेद हुसैन शाह साहेब किबला मददा जि़ल्लाहुल आली की जे़रे निगरानी में संपन्न हुए।


इस अवसर पर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया मिलक पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार इस वार्षिक उत्सव पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा तथा सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए


पीएससी बल की एक प्लाटून को भी तैनात किया गया था। और इसी के साथ फायर ब्रिगेड ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ भारी मात्रा में महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया। इसके अलावा मिलक पुलिस क्षेत्राधिकारी के. एन. आनंद तथा मिलक कोतवाली प्रभारी


अनुपम शर्मा भी पूरी तरह से समस्त धार्मिक अनुष्ठान पर सतर्क एवं मुस्तैद नजर आए। बताते चलें कि कल सुबह फजर की नमाज के बाद मजार शरीफ पर गुलपोशी उपरांत पूरे मुल्क हिंदुस्तान की हिफाजत के लिए दुआ की जाएगी और कल बाद नमाजे ईशा मिलाद उल नबी संपन्न होगा ‌।

ज्ञात हो कि सूफी सिलसिला आपसी भाईचारा एवं हिंदू मुस्लिम एकता का पैगाम देता है। तथा हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में माना वा पहचाना जाता है। ग्राम भैंसोड़ी शरीफ मुर्शिद नगर तहसील मिलक जनपद रामपुर मैं मौजूद

 इस सुप्रसिद्ध दरगाह पर गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी हुजूर सुल्तान उल ओलिया हजरत ख्वाजा सूफी मोहम्मद हसन शाह रहमतुल्ला अलैह का 66 वां उर्से पाक बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।


जिसमें देश ही नहीं विदेश के भी जा़यरीन उर्से पाक में शिरकत करने के लिए मौजूद हैं। साहिबे सज्जादा एवं मुतावल्ली हजरत ख्वाजा सूफी जावेद हुसैन शाह साहेब किबला मददा जि़ल्लाहुल आली ने बताया कि समस्त धार्मिक अनुष्ठान विधिवत रूप से क्रमवार संपन्न होंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close