विद्युत उपकेंद्र बहजोई पर कैंप का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विद्युत उपकेंद्र बहजोई पर कैंप का आयोजन

Wednesday, November 22, 2023 | November 22, 2023 Last Updated 2023-11-22T14:39:42Z
    Share
सम्भल बहजोई / उत्तर प्रदेश

विद्युत उपकेंद्र बहजोई पर कैंप का आयोजन।

 आवश्यक सूचना , दिनांक 24 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को विद्युत विभाग द्वारा विद्युत उपकेंद्र बहजोई पर एक महा कैंप का आयोजन किया जा रहा है,

कैंप में विद्युत चोरी के प्रकरणों में सम्मिलित व्यक्तियों को एक बार में अथवा किस्तों के माध्यम से अपने राजस्व निर्धारण की राशि पर छूट का अवसर प्रदान किया जा रहा है


इसमें नियमानुसार 65% तक छूट प्रदान की जाएगी इस कैंप में विद्युत संबंधित अन्य सभी समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा उपरोक्त समस्याओं का निस्तारण उच्च अधिकारियों के मौजूदगी में किया

जाएगा सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अपील है कि उपस्थित होकर कैंप का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें और अपना विद्युत चोरी का जुर्माना एवं विद्युत बकाया बिल जमा कराएं ताकि किसी प्रकार की अप्रिय कार्रवाई से बच सके।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close