तेज रफ्तार डम्पर ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर मौके पर हुई मौत
रामपुर। रामपुर बरेली हाईवे पर एक अज्ञात डंपर ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
मामला जनपद के शहजादनगर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित जीरो प्वांइट पपर आज गुरुवार सुबह 10 बजे का है। रईस अहमद(59) पुत्र शफी अहमद जो कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर गांव निवासी पेशे से धमोरा एफसीआई
गोदम में सरकार की ओर से बोरी सिलने का काम करता था।
रहीस रोजमर्रा की तरह आज गुरुवार सुबह अपनी स्कूटी से धमोरा एफसीआई के लिए घर से निकला । जैसे ही उसकी स्कूटी शहजादनगर जीरो प्वांइट पर पहुंची,
तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही डंपर चालक मौका पाकर फरार हो गया।