फर्जी धान ख़रीद हुई प्रारम्भ, बिना धान तौल किए ही केवल पेपरों में ख़रीद : शंखधार
रामपुर,मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि जनपद में बनाए गए अधिकांश धान क्रय केन्द्रों पर किसानों का धान तौल किए बिना ही 600 कुंतल धान की ख़रीद 21 नवम्बर से केवल पेपरों में दर्शाना प्रारम्भ हो गई है।
क्योंकि बिचौलियों द्वारा किसानों से कम दामों में धान ख़रीद कर स्टॉक कर लिया गया है। तथा पूर्वांचल से कम दामों में धान ख़रीद कर मिलों में लाया जा रहा है। और बिचौलियों द्वारा जो धान का स्टॉक किया गया है
वह सीधे राइस मिल में पहुंच जाता है। और किसान का अंगूठा केन्द्र प्रभारी द्वारा मशीन पर लगाकर खानापूर्ति कर दी जा रही है। जो कि सरासर गलत है।
अगर सरकार को इस प्रकार से ही ख़रीद करानी थी तो फिर क्रय केन्द्र बनाए ही क्यों गए हैं। इस पूरे प्रकरण में सम्बन्धित विभाग ज़िम्मेदार है जो कि फर्जी धान ख़रीद करके अपनी पीठ धपधपना चाहते हैं।
उक्त पूरे प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से की जाएगी। जब किसान धान क्रय केन्द्र तक आया ही नहीं तो फिर उसकी तौल कैसे हो गई।