भाकिसं के जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर जान से मारने की नियत से हुआ हमला, ट्रक फरार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाकिसं के जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर जान से मारने की नियत से हुआ हमला, ट्रक फरार

Tuesday, November 28, 2023 | November 28, 2023 Last Updated 2023-11-28T12:13:08Z
    Share
भाकिसं के जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर जान से मारने की नियत से हुआ हमला, ट्रक फरार

रामपुर । मंगलवार को भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार, अकेले जिला कचहरी रामपुर से वापस अपने घर मिलक आ रहे थे।

 इसी बीच मिलक रौरा कलां बाई पास पर रोड पार करते समय एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि आज वह कार में अकेले ही थे। ट्रक में घात लगाए बैठे लोगों ने बहुत तेज़ी के साथ ट्रक को कार में टक्कर मारने के लिए आगे बढ़ाया ।


 मैं कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसने ड्राइवर साइड में जोरदार टक्कर मार दी। आदेश शंखधार ने बताया कि एक्सीडेंट में कार में नुकसान तो अवश्य हुआ लेकिन उन्हें चोट नहीं आई।


अकेले होने के कारण कार को खुद चला रहे थे। उन्होंने कहा कि ट्रक में बैठे लोगों के इरादे ठीक नहीं लग रहे थे। शायद उन्हें जान से मारने की नियत से हमला किया गया था।


फिलहाल आदेश शंखधार ने थाना मिलक में अज्ञात ट्रक के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। अब देखते हैं आगे की कार्रवाई में पुलिस क्या करती है ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close