ई रिक्शा पलटने से युवती की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ई रिक्शा पलटने से युवती की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

Tuesday, November 14, 2023 | November 14, 2023 Last Updated 2023-11-14T14:42:27Z
    Share
ई रिक्शा पलटने से युवती की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल


रामपुर, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन को बचाने के फेर में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार युवती घायल हो गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जहाँ पनवड़िया निवासी सूरजपाल की 19 साल की बेटी राखी सोमवार रात को करीब आठ बजे ई-रिक्शा से सिविल लाइन से अपने घर जा रही थी।


 रेडिको खेतान के पास तेजी से आ रहे वाहन से बचाने के फेर में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद युवती रिक्शे से नीचे गिरकर घायल हो गई।


लोग उसको जिला अस्पताल ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस आ गई। जहां देर रात युवती की मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा चालक मौका पाकर फरार हो गया था। सूचना मिलने के बाद परिजन भी वहां पर आ गए।


 बेटी की मौत के बाद परिजनों ने रोना-पीटना शुरू कर दिया। देर शाम शव घर पहुंचने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close