वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन मे,
कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न थानो द्वारा पाठशाला का आयोजन कर स्कूल के छात्र/छात्राओ को अनुभवात्मक सिखायी
व लोक कौशल मे सुधार तथा कानून एवं आपराधिक प्रक्रिया,साइबर क्राइम विषयो की जानकारी दी गई तथा संविधान दिवस के अवसर पर संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों, उद्देशिका को स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता व अखण्डता बनाये रखने की शपथ दिलाई गई ।
आज दिनाँक 26-11-2023 को डॉ0 ओपी सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर आलोक मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के थाना
कोतवाली, मुजरिया, पर “S.P.E.L कार्यक्रम” के अन्तर्गत पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र/छात्राओं द्वारा पूर्ण मनोयोग से इस पाठशाला में प्रतिभाग किया गया ।
जिसमें स्नातक स्तर के छात्र/छात्राओं को अनुभवात्मक सिखायी व लोक कौशल में सुधार एवं साथ ही साथ कानून एवं आपराधिक प्रक्रिया,आपराधिक अनुसंधान, यातायात नियन्त्रण, साइबर क्राइम, मानव तस्करी,
कानून व्यवस्था इत्यादि जैसे विषयो की जानकारी दी गयी। साथ ही संविधान दिवस के अवसर पर छात्र/छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी
प्रदान कर, संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों, उद्देशिका को स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता व अखण्डता बनाये रखने की शपथ दिलाई गई।