लोकेशन बदायूँ
संवाददाता मुस्कान अंसारी
थाना कुवरगाँव पुलिस ने अभियुक्त सुरेश पुत्र ओमकार निवासी ग्राम फकीराबाद थाना कुवरगांव को 03.600 किलोग्राम डोडा- छिलका के साथ गिरफ्तार किया गया।
डॉ0 ओपी सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के कुशल निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर बदायूं के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर बदायूं के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ क्रय/विक्रय/तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे
गिरफ्तारी अभियान के दौरान आज दिनांक 26.12.2023 को *थाना कुंवरगाँव पुलिस* द्वारा संदिग्ध व्य़क्ति/वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना
पर ग्राम कैली–इमलिया चौराहे से अभियुक्त सुरेश पुत्र ओमकार निवासी ग्राम फकीराबाद थाना कुवरगांव जनपद बदायूँ को 3.600 किग्रा अवैध डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया गया ।