थाना अलापुर पुलिस द्वारा चोरी की 06 मोटरसाईकिल व 01 स्कूटी के साथ चैकिं के दौरान 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

थाना अलापुर पुलिस द्वारा चोरी की 06 मोटरसाईकिल व 01 स्कूटी के साथ चैकिं के दौरान 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Thursday, December 28, 2023 | December 28, 2023 Last Updated 2023-12-28T14:34:35Z
    Share
लोकेशन बदायूँ


थाना अलापुर पुलिस द्वारा चोरी की 06 मोटरसाईकिल व 01 स्कूटी के साथ चैकिं के दौरान 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

डा0 ओपी सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन मे जनपद मे अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री अमित किशोर श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं श्री के0के0 तिवारी क्षेत्राधिकारी दातागंज की देखरेख एवं प्रभारी निरीक्षक श्री धनंजय सिंह के नेतृत्व मे अपराध व अपराधियो के विरुद्ध


 चलाये जा रहे अभियान के तहत कल दिनांक 27.12.2023 को मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की मो0सा0 लेकर जनपद बदायूँ की तरफ से अलापुर आने वाले है जो उसे बेचने के लिए फिराक मे है मो0सा0 बाहर से चोरी करके लाई गयी है सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार ककराला तिराहे पर उ0नि0 राकेश सिंह चौहान मय उ0नि0 राजीव सिंह चौहान मय हमराह कर्म0गण का0 1929 गोपाल त्यागी ,


का0 1904 मुकेश , का0 130 शंहशाह खान , का0 846 विनित , का0 1140 सत्यवीर , का0 1008 सुमित पुण्डीर , का0 2022 पंकज को आवश्यक दिशा निर्देश देकर चैकिंग मे लगाया गया तथा अन्य पुलिस के साथ अलापुर चौपले पर चैकिंग शुरु कराई गई लगभग 30 मिनट बाद दो व्यक्ति एक मो0सा0 टीवीएस अपाचे रंग सफेद पर सवार बदायूँ की


ओर से अलापुर की तरफ आते दिखाई दिये कि मुखबिर द्वारा इशारा करके बताया दिया गया कि यही मोटरसाइकल है । पास आने पर मोटर साईकिल सवारो को पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया तो एक व्यक्ति मो0सा0 से कूदकर भाग गया


 व दुसरे ने मो0सा0 को घुमाकर बदायूँ की तरफ भागने का प्रयास करने लगे वही पर पुलिस पार्टी द्वारा मो0सा0 सवार व्यक्ति को मो0सा0 सहित समय 20.20 बजे पकड लिया गया । मो0सा0 सवार से नाम पता पूछते हुए मो0सा0 के कागजात तलब किये दिखाने मे कासिर रहे माँफी माँगते हुए बताया मेरा नाम मनोज पुत्र आशाराम नि0 ग्राम गिलटैय्या थाना उसांवा


 जनपद बदायूँ उम्र करीब 26 वर्ष बताया व इस मो0सा0 के कागजात मेरे पास नही है क्योकि यह मो0सा0 कुछ दिन पहले हमने चोरी की थी जिसे हम बेचने के लिए दातागंज जा रहे थे ।भागने वाले व्यक्ति का नाम पूछा तो उसका नाम गुड्डू पुत्र भमरपाल नि0 ग्राम गिलटैय्या थाना उसांवा जनपद बदायूँ बताया । मो0सा0 पर नम्बर नही डलवाया गया है


जिस कारण मो0सा0 के चैसिस नं0 से जानकारी करने पर पाया कि अपाचे का असली नं0 UP24AP0762 है । चुँकि उपरोक्त व्यक्ति चोर है जिस कारण मो0सा0 सवार को विस्तृत पूछताछ हेतु थाना लाया गया व कडाई से पूछताछ की तो उपरोक्त व्यक्ति ने ऐसे ही कुछ और मो0सा0 की चोरी करना बताया जिन्हे अपने घर ग्राम गिलटैय्या थाना उसांवा जनपद बदायूँ पर खडा होना बताया ।


 मो0सा0 सवार उपरोक्त की निशादेही पर बाउम्मीद मय मो0सा0 सवार उपरोक्त के घऱ पर उ0नि0 राकेश सिंह चौहान मय फोर्स के पहुँचे तो उपरोक्त व्यक्ति के घर पर 05 मो0सा0 व 01 स्कूटी खडी मिली । उपरोक्त सभी वाहनो को मनोज उपरोक्त द्वारा अपने साथी के साथ चोरी करना बताया ।

 उपरोक्त सभी 06 मो0सा0 व 01 स्कूटी को थाने लाकर उनके इंजन नं0 , चैसिंस नं0 व रजिस्ट्रेशन नं0 को नोट कर उन्हे चार्ली द्वारा आरटी सेट के माध्यम से संदेश प्रेषित किया तो मालूम हुआ कि उपरोक्त मो0सा0 बजाज प्लेटिना जिसका नं0 UP24AJ8625 जेडी मेरिज लान कस्बा व थाना उसांवा से दिनांक 27.11.2023 को चोरी हुई थी


जिसके सबंध मे थाना उसांवा मे मु0अ0सं0 278/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत है । उक्त बरामद वाहन के संबंध मे थान स्थानीय पर मु0अ0सं0 658/2023 धारा 482/414/411/467/468/471 IPC बनाम 1. मनोज पुत्र आशाराम नि0 ग्राम गिलटैय्या थाना उसांवा जनपद बदायूँ 2. गुड्डू पुत्र भमरपाल नि0 ग्राम गिलटैय्या


थाना उसांवा जनपद बदायूँ पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त मनोज उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया जा रहा है ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close