खुशखबरी यूपी पुलिस भर्ती की आयु सीमा में 3 साल की छूट देने का फैसला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खुशखबरी यूपी पुलिस भर्ती की आयु सीमा में 3 साल की छूट देने का फैसला

Tuesday, December 26, 2023 | December 26, 2023 Last Updated 2023-12-27T04:37:00Z
    Share

खुशखबरी यूपी पुलिस भर्ती की आयु सीमा में 3 साल की छूट देने का फैसला



लखनऊ जनमत। यूपी पुलिस भर्ती को लेकर लाखों युवाओं को यूपी सरकार ने गुड न्यूज दी है। आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे

युवाओं को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में युवाओं को उम्र में तीन साल की छूट दी जाएगी। मंगलवार देर शाम इस संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है।


यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के लिए आवेदन बुधवार 27 दिसंबर से शुरू हो रहे थे। सपा, रालोद, कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों ने युवाओं को आयु सीमा में छूट की मांग रखी थी।

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X और फेसबुक के जरिए भी युवा लगातार इसकी मांग उठा रहे थे। युवाओं का सबसे बड़ा तर्क यही था कि 2018 में आखिरी भर्ती के वक्त उनमें से ज्यादातर युवा अंडर एज थे और अब पांच साल बाद भर्ती में ओवरएज हो गए हैं। यह उनके साथ नाइंसाफी है।



बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने नोटिफ‍िकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए 27 दिसंबर 2023 से 16 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।


अभी तक पुलिस भर्ती के लिए पुरुष वर्ग के अभ्‍यर्थियों की आयु 18 साल से 22 वर्ष तक रखी गई थी। वहीं, महिला उम्‍मीदवारों के लिए 18 वर्ष से 25 वर्ष वायु सीमा तय थी। इसके अलावा एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के अभ्‍यर्थियों को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।


अब तीन साल की छूट दे दी गई है। माना जा रहा है कि अब 18 से 25 साल तक आयु सीमा के युवा भी आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए उत्‍तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।


यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के लिए ऑनलाइन तमाम दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उनकी पहले से ही स्कैन सॉफ्ट कॉपी मांगी गई है। इनमें पासपोर्ट फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close