35 वर्षीय युवक की गला रेत कर की गई हत्या |
शव हुआ बरामद | मेवा लाल चक्रवर्ती ,संवाददाता , लखीमपुर -खीरी । लखीमपुर -खीरी के कोतवाली धौरहरा बाजार बारिन टोला निवासी 35 वर्षीय युवक सोनू कल शुक्रवार से लापता था ।
परिजनों ने खोजबीन की परन्तु उसका पता नहीं चल पाया था । धौरहरा - सिसैय्या मार्ग पर फारेस्ट आफिस के निकट एक बाग में उसका लहूलुहान शव बरामद हुआ
उसके हाथ पैर बांधे पाये गये । शरीर पर चोट के निशान भी है। गला कटा हुआ है ।शव देखने से प्रतीत होता है कि गला रेत कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस को सूचना दे दी गई है