बार एसोसिएशन मिलक का वार्षिक चुनाव संपन्न सतीश चंद्र गंगवार 45 मत प्राप्त कर अध्यक्ष चुने गए

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बार एसोसिएशन मिलक का वार्षिक चुनाव संपन्न सतीश चंद्र गंगवार 45 मत प्राप्त कर अध्यक्ष चुने गए

Thursday, December 21, 2023 | December 21, 2023 Last Updated 2023-12-21T13:46:34Z
    Share
बार एसोसिएशन मिलक का वार्षिक चुनाव संपन्न सतीश चंद्र गंगवार 45 मत प्राप्त कर अध्यक्ष चुने गए

*मिलक*- बार एसोसिएशन मिलक का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ आज दिनांक 21 दिसंबर को प्रातः 11:00 से 2:00 तक तहसील मिलक परिसर के सभी अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर चुनाव में मतदान किया।


उसके बाद दोपहर 2:00 बजे से चुनाव अधिकारी बाबूराम गंगवार सहायक चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्र आर्य योगेश कुमार बंसल मोहम्मद जावेद मलिक आदि की देखरेख में मतगणना प्रारंभ हुई‌।


इस वार्षिक चुनाव 2024 में 66 अधिवक्ताओं ने मतदान का प्रयोग किया जिसमें अध्यक्ष पद हेतु सतीश चंद्र गंगवार को 45 मत प्राप्त हुए। वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी नोनी राम को 21 मत प्राप्त हुए‌।


 इस प्रकार सतीश चंद्र गंगवार को 24 मतों से विजयी घोषित किया गया। महासचिव पद हेतु जतिन कुमार सक्सेना को 45 मत प्राप्त हुए, और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजेंद्र पाल सिंह को 21 मत प्राप्त हुए।


और इस प्रकार महासचिव पद हेतु जतिन कुमार सक्सेना को 24 मतों से जीत हासिल हुई। उपाध्यक्ष पद 10 वर्ष से अधिक हर्षवर्धन तथा दुर्गेश कुमार को विजयी घोषित किया गया । इस अवसर पर बाबूराम गंगवार एडवोकेट


सुभाष चंद्र आर्य एडवोकेट योगेश कुमार बंसल एडवोकेट मोहम्मद जावेद मलिक एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार सक्सेना एडवोकेट देशबीर सिंह एडवोकेट उमेश चंद्र सक्सेना एडवोकेट शाहिद मियां आज़र एडवोकेट मोहित सक्सेना एडवोकेट


 कमलाकांत शर्मा एडवोकेट प्रेमपाल गंगवार एडवोकेट देवेंद्र कुमार गंगवार एडवोकेट विपिन कुमार तिवारी एडवोकेट आदि की मौजूदगी में चुनाव संपन्न कराया गया‌।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close