शाहवर शाह गांव के जंगल में एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शाहवर शाह गांव के जंगल में एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी

Wednesday, December 20, 2023 | December 20, 2023 Last Updated 2023-12-20T09:30:30Z
    Share
शाहवर शाह गांव के जंगल में एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के शाहवर शाह गांव के जंगल में एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।


हत्या की सूचना पर बदायूं एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने घटना का निरीक्षण कर थाना पुलिस को घटना के संबंध में जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में भी जुटी है।

 फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों के मुताबिक मृतक नन्नू पुत्र श्रीराम पशुओं के लेन-देन का व्यापार करता था और घर से रूपये लेकर बाजार से भैंस खरीदने की कहकर गया था

लेकिन आज सुबह सुबह शव मिलने की सूचना से कोहराम मच गया। वहीं बदायूं एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने बताया कि किसी धारदार हथियार से हत्या करने जैसा प्रतीत हो रहा है

 घटना से पहले मृतक के साथ जिन तीन लोगों ने बैठकर शराब पी उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है ‌।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0ओपी सिंह द्वारा जनपद बदायूँ के थाना बिसौली क्षेत्रांतर्गत ग्राम शाह साहबर में घटित घटना के संबंध में घटना स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को घटना का सफल अनावरण कर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close