कैंप में 60 ने कराया ओटीएस,11 लाख रुपर भी वसूले

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कैंप में 60 ने कराया ओटीएस,11 लाख रुपर भी वसूले

Thursday, December 28, 2023 | December 28, 2023 Last Updated 2023-12-29T02:52:36Z
    Share
कैंप में 60 ने कराया ओटीएस,11 लाख रुपर भी वसूले


बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल कुंवर सहाय पट्टी में में आज बृहस्पतिवार को एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत शिविर आयोजित किया गया।

जिसमें गांव समेत क्षेत्र के 60 लोगों ने यहां पंहुच कर ओटीएस में अपना पंजीकरण कराया। इसके अलावा विभाग ने करीब 11 लाख रूपए की धनराशि भी वसूल कर जमा कराया है।


अवर अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने वाली एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में पंजीकरण कराने वाले किसानों व एक किलोवाट तक के भार वाले घरेलू उपभोक्ताओं को सरचार्ज में भारी छूट दी जा रही है।

उन्होने बताया कि योजना के तहत पहली बार बिजली चोरी के मामलों में भी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी जा रही है। योजना का लाभ उठाने के तीन दिन का समय और बचा है। जिसके कारण शिविरों में लोगों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।


 शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। इस मौके पर राजेश कुमार सिंह, कुंवरपाल, आकाश कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close