8 मार्च को रामपुर में होगा झंडा दिवस राष्ट्रीय कार्यकारिणी का निर्णय

Notification

×

All labels

All Category

All labels

8 मार्च को रामपुर में होगा झंडा दिवस राष्ट्रीय कार्यकारिणी का निर्णय

Monday, December 11, 2023 | December 11, 2023 Last Updated 2023-12-11T09:10:18Z
    Share
8 मार्च को रामपुर में होगा झंडा दिवस  राष्ट्रीय कार्यकारिणी का निर्णय

रामपुर- भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज - भावाधस (भीम) 8 मार्च 2024 को रामपुर में झंडा दिवस  का आयोजन करेंगे ! भगवान वाल्मीकि मंदिर कोसी रोड, रामपुर में होने वाले इस आयोजन में देश के अनेक राज्यों से ध्वज यात्राए रामपुर पहुँचेंगी 8 मार्च को दलितो मैं विशेष स्थान रखने वाली

 वीरांगनाओं (महिलाओं) को सम्मानित भी करेंगे। 26 अप्रैल 2024 को रामनगर (उत्तराखण्ड) में *श्रद्धा पर्व* को इस वर्ष और भव्य बनाया जाएगा यह निर्णय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया।

 उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड की तैयारियों के लिए कमेटियों का गठन भी किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के लिए राष्ट्रीय संचालक राहुल राही, राष्ट्रीय महामंत्री नीरज पारासर, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री कैलाश एकलव्य,

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मुकेश चौधरी की समिति बनायी गई है उत्तराखंड के लिए प्रभारी सतीश पारचा प्रदेश अध्यक्ष मनोज सरपंच प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृज किशोर एवं प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग अमन उज्जैनवाल समिति में शामिल किया गया है ये दोनों समितियां जनवरी तक प्रचार सामग्री तैयार करेंगी


 निष्क्रिय पदाधिकारियों की रिपोर्ट केंद्र संगठनों को देंगी उसके बाद उन्हें पदमुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के हर ज़िले का समिति दौरा करेंगी ।


*राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य जी की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी शामिल हुए जिस मे शिवनन्दन टाक, विलेराम, अजय पाल सिंह,शब्द कुमार, अनिल कुमार, शिवम सौदे,

राजू अंबेडकर, शंकर बबलू, राम गोपाल, लखन रोहेले, कालू सिंह प्रधान, करन कुमार,किलेन्दर सिंह आदि पदाधिकारियों ने विचार रखे दिसंबर के अंतिम रविवार को ब्रज प्रदेश की बैठक बदायु में एवं उत्तराखंड की बैठक जसपुर में बुलायी गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close