सिस्टम से हारा परिवार नहीं मिला आवास, गिर गई घर की छत ।
दिनांक 24 दिसंबर 2023, मूसाझांग विकास खण्ड जगत की ग्राम पंचायत कंडेला की माया देवी पत्नी रनवीर सिंह अपने परिवार के साथ गाँव से पूर्व दिशा में कच्चे मकान में रहतीं हैं जिनका आरोप है
कि ग्राम प्रधान कांति देवी के पति प्रेमपाल और उनके प्रतिनिधि जसवीर यादव ने दस हजार रुपया प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने के नाम पर लिए थे जिनका ग्रामीण पात्र लाभार्थी की सूची में क्रमांक यू पी 137892912 पर अंकित है
और स्वीकृत भी है पर आज तक माया देवी का आवास नहीं बना माया देवी का आरोप है कि पहली किश्त खाते में डलवाने के लिए दस हजार रुपया और मांगे जब दस हजार रुपया और नहीं दिए तो प्रधान ने पात्रता सूची से नाम ही कटवा दिया
जिसकी वजह से आज तक माया देवी का आवास नहीं बन सका जिसकी शिकायत माया देवी ने उच्चाधिकारियों से की पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं कि गई बीती रात में माया देवी का परिवार घर मे सोया हुआ था
कि अचानक से माया देवी के घर की छत भर भराकर गिर गई तभी जैसे तैसे परिवार के लोग बाहर निकले फिलहाल परिवार अब पूरी तरह से खुले
आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है। यह परिवार सरकारी सिस्टम से हार गया अब परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हुआ है। अब पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।