बरेली जनपद की धर्म रक्षा संघ की इकाई गठित
बरेली, 21 दिसंबर/ आज धर्म रक्षा संघ की एक विशेष बैठक डीडी पुरम स्थित धर्म रक्षा संघ कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें बरेली जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया बैठक में कार्यकारिणी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगदीश गुप्ता जी ने
जिला अध्यक्ष पद के लिए के.सी. सक्सेना जी के नाम का प्रस्ताव किया जिसे सर्व समिति से पारित कर दिया गया । बाद में प्रदेश महामंत्री मनीष अग्रवाल जी ने महामंत्री पद के लिए
विनय गुप्ता जी के नाम का प्रस्ताव किया गया जिसे सर्व सहमति से स्वीकार कर दिया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश वार्ष्णेय जी के नाम का प्रस्ताव धर्म रक्षा संघ मातृशक्ति की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पारुल गुप्ता जी ने किया और सभी ने उसे ध्वनि मत पारित कर दिया ।
अंत में जनपदीय मीडिया प्रभारी के पद के लिए दिनेश दददा एडवोकेट* नाम पर सभी ने सहमति प्रदान की और इस प्रकार से हुआ जिले की मुख्य टीम का गठन हुआ।
गठन के बाद धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष के सी सक्सेना जी ने कहा के शीघ्र ही संगठन का विस्तार किया जाएगा और संघ की नीतियों और निर्देशों के अनुसार बरेली में जिले की पूरी टीम शीघ्र गठन की जाएगी