आपसी रंजिश के चलते दो लोगों ने मिलकर एक युवक को पीट कर किया घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आपसी रंजिश के चलते दो लोगों ने मिलकर एक युवक को पीट कर किया घायल

Sunday, December 3, 2023 | December 03, 2023 Last Updated 2023-12-03T11:27:35Z
    Share
आपसी रंजिश के चलते दो लोगों ने मिलकर एक युवक को पीट कर किया घायल

रामपुर । आपको बता दें कि आपसी रंजिश के चलते दो लोगों ने मिलकर एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला जनपद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है जहां पनवड़िया निवासी हरपाल सिंह का उसके गांव के ही रहने वाले अरविंद से किसी बात को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है।


हरपाल सिंह का आरोप है दो दिसंबर को वह दोपहर के समय खाना खाने के लिए घर जा रहा था कि रास्ते में अरोपी अरविंद और लोकपाल ने उसको रोककर गाली गलौच की उसके बाद ताबड़तोड़ उसकी पिटाई शुरू कर दी।

आरोपियों ने उसको पीट-पीटकर घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर जब आसपास के लोगों को आता देखा। आरोपी मौका पाकर भागने में कामयाब हो गए।


मौके पर एकत्रित लोगों ने पीड़ित को पास के ही अस्पताल में ले जाकर इलाज करवाया गया। बाद में उसने सिविल लाइन थाने में जाकर मामले की तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close