भारतीय किसान संघ ने किया ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को सम्मानित
रामपुर। गुरुवार को जनपद में गन्ना ख़रीद में हो रही धांधली को रोके जाने, माफियाओं पर नकेल कसे जाने और राणा शुगर मिल करीमगंज पर कानूनी कार्रवाई करने पर भारतीय किसान संघ रामपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने जयेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव को शॉल ओढ़ाकर तथा श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी की जीवनी पुस्तिका भेंट कर सम्मानित किया
है। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि राणा शुगर मिल करीमगंज शाहबाद में अवैध गन्ना ख़रीद में बिचौलिए और शुगर मिल दोनों की मिली भगत से अवैध ख़रीद बहुत बड़ी मात्रा में की जाती है
जबकि छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों को गन्ना की पर्ची समय से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। जिससे किसान परेशान हैं।
आए दिन फर्जीवाड़ा देखने को मिलता रहता है। लेकिन जयेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने वर्तमान में कई माफियाओं पर तथा राणा शुगर मिल पर नकेल कसने का जो कार्य किया है वह काबिले तारीफ़ है।
अगर इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी होती रहेगी तो किसानों का शोषण होने से रुकेगा। इसलिए भारतीय किसान संघ ने जयेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया है। और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी