विकसित भारत संकल्प यात्रा का आज बदायूं सदर सीट से बाबा कॉलोनी में आयोजित हुआ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आज बदायूं सदर सीट से बाबा कॉलोनी में आयोजित हुआ

Wednesday, December 27, 2023 | December 27, 2023 Last Updated 2023-12-27T14:57:49Z
    Share
विकसित भारत संकल्प यात्रा का आज बदायूं सदर सीट से बाबा कॉलोनी में आयोजित हुआ

बदायूँ : 27 दिसम्बर। मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के देश के विभिन्न हिस्सों के पांच लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य देश की दो करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का है। जो जिस चीज का हकदार है


 उसको उसका हक मिलना चाहिए। विकसित भारत संकल्प यात्रा आज एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है और इससे लाखों लोग जुड़कर लाभान्वित हुए हैं। बदायूं जिले की सदर सीट से बाबा कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री सहकारिता ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभांवित भी किया।


बुधवार बदायूं जिले की बाबा कॉलोनी स्थित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मा0 प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन व लाभार्थियों से वार्ता कार्यक्रम को 


मा0 प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा विकसित भारत के संकल्प व देशवासियों को जोड़ने का एक अभियान है जिसमें लगातार देशभर के लोग जुड़ रहे है। उन्होंने इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए महिलाआ,ें


 किसानों , युवाओं सहित देशवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में विकास का महोत्सव चल रहा है। उन्होंने बताया की यात्रा का ध्येय उस व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है जो किसी कारणवश अभी तक योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं।



उन्होंने कहा कि पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ ईमानदारी व परिदृश्यता से पहुंचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गैस, आवास, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ वंचितों तक अवश्य पहुंचाया जा रहा है।

 उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद की पहचान करनी है वह मौके पर ही उसे योजनाओं से जोड़ना है व उसका लाभ सुनिश्चित करना 
मुख्य अतिथि मनोज कृष्ण गुप्ता ने सभा को संबोधित किया

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close