विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

Tuesday, December 26, 2023 | December 26, 2023 Last Updated 2023-12-27T03:31:32Z
    Share
विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

  
रामपुर(सैदनगर) विकसित भारत संकल्प यात्रा का अजीम नगर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम मुख्य अतिथि भाजपा नेता पंकज कुमार लोधी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


 साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में आने वाला समय भाजपा का है। सर्व समाज के लोगों को चाहिए की वह सभी मिलकर भाजपा को 2024 में वोट करें।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरपाल ने किसान सम्मान निधि के बिषय में लोगों को बताया कि इससे पहले सिर्फ दो लोगों को निधि मिलती थी या तो सांसद को या विधायक को लेकिन अब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने किसानों को किसान सम्मान निधि देकर उनको सम्मान देने का काम किया है।


कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद रिजवान भारतीय ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक युसूफ अली,भुरा भाई प्रधान,बशीर अहमद प्रधान, संजीव, सचिन, कौशल कुमार, विजय कुमार, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close