कनेक्शन काटने गए अवर अभियंता की अधिवक्ता ने गाली-गलौज के साथ कर दी पिटाई, रिपोर्ट दर्ज
रामपुर। कनेक्शन काटने गए अवर अभियंता से अधिवक्ता ने गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर अधिवक्ता ने अभियंता को पीट दिया। जिसके बाद वहां पर हंगामा खड़ा हो गया।
मामले की सूचना पुलिस को पहुंची। पुलिस को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला नगर के पहाड़ी गेट बिजली घर से है जो कि बिजली घर में तैनात अवर अभियंता संजीव चौरसिया का कहना है कि रविवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने स्टॉफ टीजीटू संजीव कुमार, रामगोपाल, लाईमैन ओमप्रकाश ताज मोहम्मद के साथ मोहल्ला घेर मुबारक शाह होते हुए
क्वांटरों के सामने गली में विदयुत बकाएदारों के संयोजन विच्छेदन करा रहे थे, तभी वहां पर ताबिश पुत्र राशिद आया। अभियान को बंद करने को कहना लगा, मेरे द्वारा विरोध करने पर वह आग बबूला हो गया।
उसके बाद मेरे हाथ से नोटिस लेकर उनको फाड़ दिया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगा। अभद्र भाषा कर प्रयोग करते हुए बोला कि मैं वकील हूं,