विकसित भारत संकल्प यात्रा के चार अमृत स्तंभ पात्रों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विकसित भारत संकल्प यात्रा के चार अमृत स्तंभ पात्रों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ ।

Tuesday, December 12, 2023 | December 12, 2023 Last Updated 2023-12-12T08:55:43Z
    Share
लोकेशन बदायूँ

विकसित भारत संकल्प यात्रा के चार अमृत स्तंभ पात्रों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ ।

विकासखंड अंबियापुर की ग्राम पंचायत गढौली मे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने ग्राम वासियों से कहा कि वह आगे आकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लें| उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के चार अमृत स्तंभों व योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया| उन्होंने कार्यक्रम के दौरान पत्रों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया|उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी 26 जनवरी 2024 तक संचालित रहेगा|

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जनपद प्रदेश व देश भर में अनेको कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं| इसी क्रम में सोमवार को विकासखंड अंबियापुर की ग्राम पंचायत गढ़ौली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि वंचित पात्रों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी व लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ देने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है | उन्होंने ग्राम वासियों व आमजन से आह्वान किया कि वह आगे जाकर योजनाओं का लाभ लें|

 उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो पात्र योजनाओं के लाभ से अभी तक वंचित हैं उन्हें योजनाओं का लाभ प्राथमिकता पर दिलाया जाए| उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के चार अमृत स्तंभ हैं जिसमें नारी शक्ति ,किसान, युवा शक्ति व भारत के गरीब हैं|

इस अवसर पर अधिकारी, ग्रामवासी व पदाधिकारी उपस्थित रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close