अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुम्ब बदायूं ने किया भव्य रूप में तुलसी पूजन।
अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुम्ब बदायूं की समस्त महिलाओं ने विशाल रुप में तुलसी मां को नारी का आकार मे सुसज्जित कर संगीत व नृत्य प्रस्तुतियो के साथ किया मां तुलसी का पूजन।
अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुम्ब बदायूं की नींव रखने वाली लिलीपुट स्कूल की डायरेक्टर डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने बताया कि हमारे महिला समाज ने गत वर्ष से क्रिसमस ट्री के स्थान पर तुलसी पूजन परंपरा प्रारंभ की थी जिसे इस वर्ष अलग तरह से मनाने की रुपरेखा तैयार की है।
संगठन की अध्यक्षा डॉ ममता नौगरैया ने कहा -हम तुलसी पूजन के माध्यम से तुलसी जैसे औषधीय पौधों को संरक्षित करने का संदेश देकर पर्यावरण शुद्ध करने की परिपाटी चला रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां तुलसी के श्रंगार व पूजन से प्रारंभ किया विधायक पत्नी अतिथि विमलेश गुप्ता,उझानी की कर्मठ चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल व बरेली की प्रसिद्ध गायिका व दूरदर्शन बरली की एंकर डॉ. कविता अरोरा के कर कमलों द्वारा किया गया।
मंत्रोच्चार के द्वारा तुलसी पूजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य संचालिका डॉ प्रतिभा गुप्ता व संयुक्त संचालक दीप्ति दीपांक रस्तोगी,आभा गुप्ता व पूनम रस्तोगी रहीं।भजन सांवरी 'सूरत पे मोहन'
पर मधुरिमा रस्तोगी की नृत्य प्रस्तुति रही।डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने काव्य प्रस्तुति देते हुए कहा -
रुपम गुप्ता,कीर्ति गुप्ता - बजाओ ढोल हमारे घर राम आये हैं गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुति दी।
नृत्य - मोहे रंग दो लाल कविता
नेहा की नृत्य प्रस्तुति पार्वती बोली शंकर से भजन पर रही।भजन सलोनी वैश्य,मेघा अग्रवाल के नृत्य- तुम प्रेम हो तुम प्रीत हो पर लोग झूम उठे।नीता का भजन रहा।
रिकार्ड में दर्ज नूरजहां ने चित्र दो मिनट में बनाया।
पूनम ग्रुप का नृत्य ने सबका मन मोह लिया मां तुलसा जी प्यारी प्यारी लागे।पूजा शलभ के रामरस भजन ने राममय कर दिया।रीटा गुप्ता का नृत्य व ढोलक की थाप पर अर्चना ने भजन प्रस्तुत किया।राधा का भजन व एकता के नृत्य ने धूम मचा दी। विशेष रहा डॉ कमला माहेश्वरी के द्वारा नाटिका रुप मे मंचित नृत्य जिस पर सभी जमकर थिरके।
कान्हा का रुप में शैफाली रस्तोगी का नृत्य ' श्याम चूड़ी बेचने आया ' मन लुभा ले गया सभी कान्हा के रूप के दीवाने हो गये।
नन्हीं वैभवी ने भजन प्रस्तुत किया। नन्हीं ने नृत्य प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ प्रतिभा गुप्ता,