कार में पेट्रोल डालकर कर्मचारी के द्वारा पैसे मांगने पर कर्मचारी को पीटकर किया घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कार में पेट्रोल डालकर कर्मचारी के द्वारा पैसे मांगने पर कर्मचारी को पीटकर किया घायल

Wednesday, December 27, 2023 | December 27, 2023 Last Updated 2023-12-27T15:06:33Z
    Share
कार में पेट्रोल डालकर कर्मचारी के द्वारा पैसे मांगने पर कर्मचारी को पीटकर किया घायल

रामपुर। पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने गए दो युवकों ने कर्मचारी को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

स्वार थाना क्षेत्र के गांव नानकार निवासी आकाश का कहना है कि 26 दिसंबर को तहसील स्वार के सामने स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर ड्यूटी कर रहा था।

इस दौरान दो लोग कार से आए, उसके बाद  कार में  तीन हजार कर तेल डलवाया। पैसे मांगने पर मारपीट करके बुरी तरह से घायल कर दिया।

शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुहैल और बाबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close