अज्ञात बाइक सवारों ने एक महिला के साथ की लूट, चाकू से वार कर किया घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अज्ञात बाइक सवारों ने एक महिला के साथ की लूट, चाकू से वार कर किया घायल

Thursday, December 21, 2023 | December 21, 2023 Last Updated 2023-12-21T14:39:50Z
    Share

अज्ञात बाइक सवारों ने एक महिला के साथ की लूट, चाकू से वार कर किया घायल

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना अंतर्गत डरी डेरा निवासिनी एक महिला ने गुरुवार दोपहर अज्ञात बाइक सवारों के विरुद्ध बाइक में बिठाकर रुपए छीनने तथा विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर देने संबंधी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

 महिला को जख्मी हालत में सिकंदरा सीएचसी में कराया गया भर्तीमहिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना अंतर्गत डरी डेरा निवासिनी एक महिला ने गुरुवार दोपहर अज्ञात बाइक सवारों के विरुद्ध बाइक में बिठाकर रुपए छीनने तथा विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर देने संबंधी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है।
थाना क्षेत्र के डरी डेरा निवासिनी रामश्री ने बुधवार दोपहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया

कि दोपहर के समय वह अपने घर से बाजार करने के वास्ते सिकंदरा कस्बा जा रही थी।रास्ते में सूर्या तिराहे के पास वह अज्ञात बाइक सवारों के कहने पर बाइक पर बैठ गई।रास्ते में बाइक सवारों ने उसके पर्स में पड़े 4000 रुपए उससे छीन लिए।

जब उसने इस बात का विरोध किया को उक्त बाइक सवारों ने उस पर चाकू से प्रहार कर दिया तथा मानपुर पुल पर फेंक वहां से फरार हो गए।स्थानीय लोगों के द्वारा घायल महिला को उपचार हेतु

सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close