रात के सन्नाटे में तड़तड़ाई पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां
*एक कुख्यात इनामियाँ गौ तस्कर गिरफ्तार दूसरा फरार, तमंचा कारतूस वाहन बरामद*
एटा । जनपद में एसएसपी राजेश कुमार सिहं के ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत चलाये जा रहे एनकाउंटर अभियान से गौ तस्करों में पुलिस का किस कदर ख़ौफ़ होगा,
शायद बताने की जरूरत नहीं, क्योंकि मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाशों के चेहरों की उड़ी हवाईयां खुद सब कुछ बयाँ करने के लिये काफी हैं ।
बरहाल एटा में रात्रि के समय गौ तस्करों और पुलिस के बीच तड़तड़ाई गोलियों के दौरान एक कुख्यात गौ तस्कर को देहात पुलिस ने घायल अवस्था में दबोच लिया जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठा फरार होने में कामयाब हो गया
थाना कोतवाली देहात पुलिस एवं एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता, कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत हुई गौकशी की घटना में
वांछित 50 हजार का इनामिया शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से हुआ घायल, गिरफ्तार। कब्जे व मौके से 1 अवैध तमंचा, 3 जिंदा व 4 खोखा कारतूस, नगदी एवं 1 ईको कार बरामद।