उपजिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक
रामपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हेम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मा० निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के सम्बन्ध में अधिक से अधिक नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने हेतु मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि जनपद रामपुर में अभी तक फार्म-6, 7 व 8 कुल संख्या- 153760 प्राप्त हुए है जिसमें ई-रोल अपडेट 130866 हो गये है। शेष फार्मों को समय से ई-रोल में अपडेट करने की प्रक्रिया गतिमान है।
उन्होंने बताया कि 18-19 आयु वर्ग के कुल मतदाता 30143 प्राप्त हुए है, जिसमें से ई-रोल में अपडेट 26685 किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 18-19 आयु वर्ग की महिला मतदाताओं के फार्म 15777 प्राप्त हुए तथा ई-रोल में अपेडट 14126 हुए है।
शेष 18-19 पुरुष /महिला मतदाताओं को समय से ई-रोल में अपडेट कराने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में 27 अक्टूबर से 13 दिसम्बर 2023 तक कुल फार्म-6 की संख्या 84811 रिजेक्ट 416 तथा ई- रोल में अपडेट 72746 हुए शेष फार्मों को ई-रोल में अपडेट कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
साथ ही फार्म-7 की संख्या 30471 रिजेक्ट 1252 तथा ई-रोल में अपडेट 24268 हुए शेष फार्मों को ई-रोल में अपडेट कराने तथा फार्म-8 के कुल 38478 प्राप्त हुए है जिसके सापेक्ष फार्म-8 ई-रोल में अपडेट 33852 फार्म हु है तथा रिजेक्ट फार्मों की संख्या 695 है, शेष फार्मों को ई-रोल में अपडेट कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
उन्होंने बताया कि 14 दिसम्बर 2023 को जनपद में मतदाताओं का विवरण महिला मतदाताओं की संख्या-914683 पुरूष मतदाताओं की संख्या-812503 तथा अन्य मतदाताओं की संख्या-141 है कुल मतदाता 1727327 है।
आलेख्य प्रकाशन 27 अक्टूबर 2023 को जेण्डर रेशियों 871 था। वर्तमान में जेण्डर रेशियों 888 है। मा0 आयोग के अनुसार 905 होना चाहिए। इसी प्रकार आलेख्य प्रकाशन 27 अक्टूबर 2023 को ईपी रेशियों 57.67 था। वर्तमान ईपी रेशियों 59.5 है। आयोग के निर्देशानुसार 60 प्रतिशत होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि अगर किसी मतदाता का वोट बनने से छूट गया है या कोई संशोधन
होने से रह गया हो तो वह अपना संशोधन इत्यादि 05 जनवरी 2024 को अन्तिम प्रकाशन के
पश्चात् परिवर्धन अपमार्जन, एवं संशोधन आदि करा सकता है।
बैठक में उपजिलाधिकारी सदर श्री जगमोहन गुप्ता, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे