तेज रफ्तार चेचिस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में कार में सवार पांच लोग हुए घायल
रामपुर। टांडा-बाजपुर मार्ग पर तेज रफ्तार चेचिस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर अवस्था में स्वार से रामपुर जिला चिकित्सालय रेफर किया। हादसे को देख घटनास्थल पर कोहराम मच गया। वहीं ट्रैक्टर भी चेचिस की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर भीड़ जुट गई।
जैसा कि आपको बताते चलें आज दिनांक 13 दिसंबर 2023 दिन बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे चेचिस रुद्रपुर के सिडकुल से टांडा बाजपुर मार्ग होकर हरियाणा जा रहा था।
मिलक खौद के सत्संग भवन के निकट चेचिस के चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान चेचिस ने कार में सामने से टक्कर मार दी। जिसमें कार में सवार शावेज (22), शाहजहां (30), इरशाद (40), शौकीन (35), नर्गिश और कार चालक निवासी ग्राम इमरताराय थाना स्वार गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा होते ही मार्ग पर राहगीरों की भीड़ जुड़ गई। उन्हें आनन फानन में एक वाहन से स्वार अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।