जमीन बिक्री को लेकर महिला हुई ठगी का शिकार, चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
रामपुर । जमीन बेचने के नाम पर कुछ लोगों ने महिला से 25 लाख रुपये ठग लिए। बाद में रुपये लौटाने से मना कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला जनपद बिलासपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ थाना क्षेत्र के खौदलपुर गांव निवासी परमजीत कौर का कहना है कि उसने पास के ही रहने वाले भगवंत सिंह और उसके तीन साथियों से एक जमीन का सौदा तय किया था।