सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता कार्यशाला में प्रशिक्षक ए आर पी राजन यादव ने तकनीकी जानकारियां दी।
राजकीय महाविद्यालय नाधा और डी पी महाविद्यालय सहसवान में आयोजित की गई कार्यशाला।
सहसवान_शासन और प्रशासन द्वारा चलाई जा रही जागरूकता अभियान की मुहिम के तहत सड़क सुरक्षा पखवाड़ा और यातायात जागरूकता अभियान की कार्यशाला का आयोजन कर डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियो और स्टाफ को तकनीकी जानकारियां दी गई।
जनपद स्तर से नामित प्रशिक्षक ए आर पी राजन यादव ने राजकीय महाविद्यालय नाधा और डी पी महाविद्यालय सहसवान में आयोजित कार्यशालाओ में सड़क और यातायात के नियमो को बताते हुए प्रोजेक्टर के माध्यम से उन घटनाओं से भी अवगत कराया जो आए दिन नियमो का पालन न करने से घटित होती हैं।
कार चलाते वक्त सीट बेल्ट का प्रयोग,ओवरटेक करने का तरीका,दोपहिया वाहन चलाते वक्त बी आई एस मानक हेलमेट का प्रयोग और धीमी रफ्तार की जानकारियां दी।
कॉलेज प्राचार्य डा जे पी यादव ने विद्यार्थियो से बताए गए नियमो का पालन करने की अपील की।
इधर डी पी महाविद्यालय सहसवान के प्राचार्य डा सिंधु ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियो को यातायात नियमों के अनुपालन के साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत वाहन चालकों को सड़क पर जागरूक करने के भी निर्देश दिए।