कमीशन बड़ोत्तरी को लेकर राशन कोटेदारों ने हड़ताल पर जाने का किया ऐलान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कमीशन बड़ोत्तरी को लेकर राशन कोटेदारों ने हड़ताल पर जाने का किया ऐलान

Wednesday, December 27, 2023 | December 27, 2023 Last Updated 2023-12-27T13:35:08Z
    Share

 -बिसौली तहसील क्षेत्र के राशन कोटेदारों ने कमीशन बढ़ोतरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया है ।


हम आपको बता दे कि पूरा मामला जनपद बदायूं के बिसौली तहसील क्षेत्र का है जहां आज बिसौली तहसील क्षेत्र के समस्त राशन कोटेदारों ने कमीशन बढ़ोतरी नहीं होने पर हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है


 वहीं राशन कोटेदारों की मांग है कि जब तक कमीशन बढ़ोतरी नहीं होगी तब तक वितरण नहीं किया जाएगा । वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश सरकार को 31 दिसंबर तक कमीशन बढ़ोतरी करने की मांग की गई है

 अगर मांगे पूरी नहीं होती है तो 1 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी वहीं उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में विक्रेता काम में नंबर एक और दाम सबसे कम है जब तक कमीशन वड़ोत्तरी नहीं की जाएगी

तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगी । और प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि जब एक देश एक राशन कार्ड तो एक देश एक कमीशन क्यों नहीं हो रही है वही प्रदेश उपाध्यक्ष ने 1 जनवरी 2024 से वितरण बंद करने के लिए हड़ताल शुरू कर दी है


 और बताया कि जब तक कमीशन बढ़ोतरी नहीं की जाएगी तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी ।
उन्होंने यह भी बताया है कि ठेकेदार द्वारा राशन कोटेदार की दुकान तक पहुंचाने के आदेश है परन्तु ठेकेदार दुकान तक राशन नहीं पहुँचाता है ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close