श्री राधामोहन मंदिर में तुलसी दिवस पर किया रुद्राभिषेक
अलीगढ़। 25 दिसंबर बड़ा दिन को तुलसी दिवस के रूप में मामू भांजा स्तिथ श्री राधामोहन मंदिर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर के आचार्य यश भारद्वाज ने बताया कि हमारी सनातन संस्कृति में आज के दिन को हम तुलसी दिवस के रूप में मनाते आ रहे है।
आज मंदिर प्रांगण में सोमवार के दिन भगवान शिव का रुद्रा अभिषेक बड़े भव्य रूप से किया गया। सर्वप्रथम विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा अर्चना के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया।
साथ ही आने वाले नववर्ष में सम्पूर्ण भारत वासीयों के लिए अमन चैन व खुशहाली के लिए भगवान शिव से कामना की गई। कार्यकम के उपरांत सभी आगुन्तकों को उपहार से रूप में तुलसी के पौधें भी बाँटे गए।
इस मौके पर जिसमें यजमान के रूप में उपस्थित मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय,भरत राज गुप्ता,हरिओम गुप्ता शरद गुप्ता,निर्भय सिंह राठौर,
संजय सैनी,आशीष माहेश्वरी,जगत मित्तल,जितेंद्र श्रीवास्तव,श्याम ,रितिक राहुल यादव,लवली,हर्ष ,राहुल,अमित,