प्रेमप्रसंग के चलते युवक ने पिया जहरीला पदार्थ ,मौत ।
परिजनों ने जबरन जहर पिलाकर मारने का लगाया आरोप
धौरहरा खीरी । थाना खमरिया क्षेत्र के समरदा गांव में प्रेमप्रसंग के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, गंभीर हालत में परिजनों ने युवक को खमरिया में निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत में सुधार न होने के चलते लखीमपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया था,
जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी वहीं परिजनों ने गैर समुदाय की युवती के परिजनों पर जबरन जहर देकर मारने का आरोप लगाया है,घटना की गंभीरता को देखते हुए खमरिया पुलिस ने युवक के शव का पीएम के लिए भेज दिया है ।
15 वर्ष पूर्व नदी में घर कट जाने के बाद थाना खमरिया क्षेत्र के समरदा गांव में आकर बसे थाना तंबौर क्षेत्र के गौर चौखड़िया के रहने वाले युवक शिवकुमार(18) पुत्र गोवर्धन लाल का पड़ोस में ही घर बनाकर रह रहे गैर समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था,
करीब एक सप्ताह पूर्व प्रेमिका से किसी बात को लेकर अनबन हो गयी जिसके बाद युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, हालत बिगड़ती देख घर वाले युवक को लेकर खमरिया में एक डॉक्टर को दिखाया जहां पर इलाज के बाद हालत में सुधार हो गया
परंतु तीन दिन बाद फिर हालत बिगड़ गयी जिसे परिजनों ने लखीमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को युवक की मौत हो गई ।
वहीं युवक के परिजनों ने गैर समुदाय की युवती के परिजनों पर शरबत में मिलाकर जबरन जहर पिलाकर मार देने आरोप लगाया है ।
इस संबंध में थानाध्यक्ष खमरिया अजय कुमार रॉय ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है,शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है,पीएम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जाएगी