रविवार को होगा भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती समारोह का आयोजन किया
रामपुर । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 24 दिसंबर 2023 दिन रविवार को भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा।
जयंती समारोह बड़े धूमधाम के साथ हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:30 बजे के मध्य श्री कृष्णा मंदिर कृष्णा विहार ज्वाला नगर रामपुर में मनाया जाएगा
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश से प्रांतीय अध्यक्ष माननीय पंडित सोहनलाल शर्मा जी अर्चक पुरोहित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय संजीव कुमार शर्मा जी अर्चक पुरोहित महिला
प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा माननीय साधना मिश्रा जी सहित जयंती समारोह में प्रतिभाग करेंगे इस आयोजन में ब्लॉक अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष तथा नगर अध्यक्ष
अपने सभी सम्मानित सदस्यगणों तथा पदाधिकारी गणों तथा मातृ शक्तियों सहित इस आयोजन में सहभागिता करेंगे ।
पंडित बाबूराम शर्मा( जिला अध्यक्ष ब्रह्मा समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत पंजीकृत उत्तर प्रदेश जनपद शाखा रामपुर)