कार बचाने के फेर में मिनी ट्रक हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुसा मिनी ट्रक का चालक केबिन में फंसा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कार बचाने के फेर में मिनी ट्रक हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुसा मिनी ट्रक का चालक केबिन में फंसा

Monday, December 11, 2023 | December 11, 2023 Last Updated 2023-12-11T15:55:47Z
    Share


कार बचाने के फेर में मिनी ट्रक हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुसा मिनी ट्रक का चालक केबिन में फंसा 


कोलारस-थाना क्षेत्र के पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास एक खड़े ट्रक में मिनी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी इस घटना में मिनी ट्रक का ड्राइवर ट्रक के केबिन में ही फस कर रह गया मौके पर मौजूद लोगों ने मिलकर बेहोशी के हाल में मिनी ट्रक के ड्राइवर को बाहर निकाला और नेशनल हाईवे की एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास ट्रक क्रमांक UP32SN5674 का स्टॉफ ट्रक को खड़ा कर खाना बना रहा था। इसी दौरान गुना से शिवपुरी की ओर जा रहे एक मिनी ट्रक MH04GR8799 ने खड़े ट्रक में साइड से टक्कर मार दी थी इस घटना में मिनी ट्रक का ड्राइवर केबिन में ही फसकर कर बेहोश हो गया।


मौके पर मौजूद लोगों ने मशक्कत के बाद उसे मिनी ट्रक के केबिन से बाहर निकाला। इसके बाद उसे नेशनल हाईवे की एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि मिनी ट्रक का ड्राइवर किसी अन्य वाहन को बचाने के फेर में खड़े ट्रक में जा घुसा था।


इस सड़क हादसे में घायल हुए उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले मिनी ट्रक के ड्राइवर राम गोपाल यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close