जिले में राशन कार्ड धारकों के लिए फरवरी माह से बाजार भी दिया जाएगा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिले में राशन कार्ड धारकों के लिए फरवरी माह से बाजार भी दिया जाएगा

Friday, December 22, 2023 | December 22, 2023 Last Updated 2023-12-23T04:36:03Z
    Share
जिले में राशन कार्ड धारकों के लिए फरवरी माह से बाजार भी दिया जाएगा

रामपुर । आपको बताते चलें की कि अब राशन कार्ड लाभार्थियों को चावल और गेहूं के साथ ही उनको बाजरा भी बांटा जाएगा। जिसको लेकर शासन की ओर से कुछ दिन पहले ही आदेश जारी किए गए है। फरवरी माह से सभी राशन कार्ड धारकों को बाजरा भी मिलेगा। हालांकि चावल और गेहूं की मात्रा कुछ कम कर दी गई है।


अब तक लाभार्थियों को हर महीने 35 किलो राशन में 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल निशुल्क दिया जाता है। फरवरी से 14 किलोग्राम गेहूं, 10 किलोग्राम बाजरा और 11 किलोग्राम चावल दिया जाएगा। ताकि राशन कार्ड  धारक बाजरे की रोटी भी खा सके।


प्रदेश सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। जिसका पूरा लाभ राशन कार्ड लाभार्थी उठा सकेंगे। अब उनको  गेहूं चावल के साथ अब बाजरा भी मिलेगा।


शासन की ओर से जारी किए गए आदेश में लिखा है, एनएफएसए में अन्त्योदय परिवारों, पात्रों गृहस्थियों के लाभार्थियों को बाजरा की खरीदी गई मात्रा का अन्तोदय परिवारों के प्रति परिवार को दिए

जाने वाले 35 किलों राशन जिसमें से 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल खाघान्न  दिया जाता था।अब उस स्थान पर 14 किलो गेहूं और 11 किलो चावल दिया जाएगा,जबकि दस किलो बाजरा दिया जाएगा।

इसके अलावा गृहस्थियों के लाभार्थियों को प्रति यूनिट दिए जाने वाले पांच किलो राशन जिसमे से  दो किलो गेहूं एवं तीन किलो चावाल के स्थान पर अब दो किलो गेहूं,दो किलो चावल और एक किलो बाजरा दिया जाएगा। यह सभी आदेश फरवरी माह से लागू हो जाएंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close