पतंग लूटने छत पर गए बालक की गिरकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
रामपुर । पतंग लूटने छत पर चढ़े बालक की पड़ोसी के छत से अपनी छत पर आते समय नीचे गिरने से घायल हो गया। जिसकी दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
आपको बताते चलें कि मामला जनपद की कस्बा टांडा का है जहां मोहल्ला बरगद निवासी राहत अली का 8 साल का बेटा मोहम्मद साद शनिवार की शाम को पतंग लूटने के लिए अपनी छत पर गया था। वहां से पतंग लूटने के लिए
अपने पड़ोसी की छत पर चला गया। पड़ोसी की छत से अपनी छत पर आते समय वह नीचे गिर गया। नीचे गिरने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनंद फानन में परिजन उसे नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। निजी चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए बच्चों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन बालक को मुरादाबाद ले गए।
मुरादाबाद में भी चिकित्सक ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बालक को दिल्ली ले जाकर एक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां बीते रविवार की सुबह उपचार के दौरान बच्चों की मौत हो गई।