मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
रामपुर। मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना को देख भीड़ एकत्रित हो गई। ऊधर सूचना मिलने पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुँच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
आप को बताते चले कि मामला जनपद के अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव साल्वे नगर का है जहाँ गाँव निवासी मक्खन सिंह की 15 साल की बेटी वहीं गाँव के नजदीक स्थित श्री हरि इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी।
गुरुवार को उसकी मां ने खेत से चारा लाने को बेटी से कहा तो उसने जाने से मना कर दिया। जिसके बाद मां ने डांट लगा दी।माँ की डांट सुनकर किशोरी चुपचाप घर में बैठ गई। शाम को किशोरी ने मौका पाकर फांसी लगा ली।
जब परिजनों की नज़र फांसी पर लटकती किशोरी पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। परिजन तुंरत उसको बिलासपुर के अस्पताल ले गए।