सम्भल बहजोई
भारत विकसित संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन।
आज दिनांक 29/12/2023 दिन शुक्रवार विकासखंड बनियाखेड़ा विधानसभा चंदौसी के गांव मऊ अस्सू में आयोजित भारत संकल्प यात्रा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अंकित जैन ने लोगों को मोदी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए भारत को विकसित बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देने की शपथ दिलाई। पूर्व में MLC रहे चंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू चौधरी जी ने कार्यक्रम में सभी लोगों को मोदी जी की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने को कहा।
इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने स्टाल लगाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
साथ ही एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री के विकसित भारत संबंधी रिकॉर्डिंग को सुना कर लोगों को जागरूक किया गया।
अंत में जच्चा बच्चा एवं गर्भवती महिलाओं को पोषाहार सामग्री भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनुपम भारती, रीतेश कुमार एडवोकेट ग्राम सचिव चैतन्य कुमार चौहान,