शादी का झांसा देखकर युवक ने खींचे युवती के अश्लील फोटो अश्लील फोटो ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये मांगे
रामपुर। शादी का झांसा देकर युवती का युवक ने अश्लील फोटो खींच लिए। उसके बाद दो लाख रुपये की मांग कर दी। इस मामले में पीड़िता की मां ने एक युवक और अपनी बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का कहना है कि उसकी 29 साल की बेटी पड़ोस के रहने वाले युवक शुऐब से फोन पर बातें करती थी। कभी-कभी वीडियो कॉल पर भी बातें करती थी।
युवक ने शादी का झांसा देकर मेरी बेटी से वीडियो कॉल के माध्यम से उसके अश्लील फोटो खींचकर मेरे बेटे को भेज दिए।
महिला का कहना है कि मेरे बेटे और उसके पत्नी चमन के बीच विवाद चला आ रहा है। उसके बाद से आरोपी दो लाख रुपये की मांग कर रहा है।