लोकेशन बदायूँ
संवाददाता मुस्कान अंसारी
थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत दिनाँक 23-12-2023 की रात्रि को घटित हत्या की घटना में संलिप्त आरोपी को मय अवैध तमंचा व खोका कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं श्री डा0 ओ0 पी0 सिंह के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन के नेतृत्व मे चलाए जा रहे
अपराध/अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 24-12-2023 को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 684/2023 धारा 302/504 भादवि के अभियुक्त विपिन झा पुत्र सोहरन नि0 पाल नगर नेकपुर थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया।
दिनाँक 23-12-2023 की रात्रि को घटित घटना के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पर वादी श्री अनिल कुमार पुत्र श्री परमेश्वरी सिंह निवासी नंगला शर्की बदायूँ द्वारा लिखित सूचना के माध्यम से अवगत कराया
कि अभियुक्त विपिन झां पुत्र सोहरन नि0 पालनगर नेकपुर थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ के द्वारा मेरे भतीजे साहिल कुमार पुत्र श्री संतोष कुमार के साथ गाली गलौज करना तथा विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में
लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पर मु0अ0स0 684/23 धारा 302 / 504 भादवि पंजीकृत हुआ । जिसमे दौराने विवेचना अभियोग उपरोक्त में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घटना मे संलिप्त अभि0 विपिन झां पुत्र