भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का फूंका पूतला।
प्रधानमंत्री मोदी देश को आगे ले जाना चाहते हैं और कांग्रेसी नेता भ्रष्टाचार करने में लगे हुए है - जिलाध्यक्ष जाट।
चित्तौड़गढ़। शनिवार दोपहर
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष मिठ्ठु लाल जाट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट चौराहे पर पहुंच कर कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचारी बताते हुए कांग्रेस सांसद का पूतला फूंका। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां मिले 200 करोड़ से अधिक रूपयों के काले धन को भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस की देन बताया।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद साहू के यहां मिले भ्रष्टाचार के काले धन के विरोध में भाजपाईयों ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
जिला मीडिया सह संयोजक मनोज पारीक ने बताया कि जिलाध्यक्ष मिठ्ठु लाल जाट ने कहा कि भ्रष्टाचार और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
कांग्रेस की गारंटी भ्रष्टाचार की है तो मोदी की गारंटी है भ्रष्टाचारी नहीं बचेंगे। देश के अंदर कांग्रेस का मूल चरित्र उजागर हो रहा है। देश जानना चाहता है कि दो बार चुनाव हार चुके धीरज साहू को कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद बनाया। कांग्रेस, करप्शन और कैश एक-दूसरे के पर्यायवाची बन गए हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी हैै।
पूरी कांग्रेस भ्रष्टाचार से भरी पड़ी है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य साहू के यहां मिले करोड़ों रूपये इस बात का सबूत है कि कांग्रेस के नेता काली कमाई करने में कितने डूबे हुए है। कांग्रेस व इसके नेता भ्रष्टाचार में इस कदर डूबे हुए हैं कि उनके यहां सरकारी अधिकारियों को मिले काले धन का साहू कोई हिसाब नहीं बता पा रहे।
भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने अपने लोगों को इस बात की खूली छूट दे रखी है कि वे भ्रष्टाचार करने में पीछे नहीं रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार मिटाने की कसम खा रखी है और वे देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में लगे हुए है। कांग्रेस के नेताओं ने जो भी भ्रष्टाचार किया है
वे उसकी भरपाई करके रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आगे बढ़ाने की गारंटी दी है, जिसके लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत करना भी उनकी गारंटी में शामिल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के अलावा कोई काम नहीं किया।
इसी भ्रष्टाचार के चलते देश का विकास नहीं हो पाया। रघु शर्मा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस शासन में हुए भ्रष्टाचार की पोल भी भाजपा सरकार द्वारा खोली जाएगी और भ्रष्टाचारियों को जेलों में डाला जाएगा। पुतला दहन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, जिला महामंत्री रघु शर्मा, जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत,
विधानसभा चुनाव संयोजक रणजीत सिंह भाटी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटू लाल सुथार, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, प्रधान बगदीराम राम धाकड़, भाजपा चितौड़गढ़ नगर अध्यक्ष सागर सोनी, सावा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण कुमावत, घोसुंडा मंडल राजमल सुखवाल, बड़ीसादड़ी मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, निम्बाहेड़ा मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, विनोद चपलोत, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, जिला मंत्री संजू लढ्ढा, सुरेश गाडरी,
एडवोकेट प्रदीप काबरा, जिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, तारावती धाकड़, सिंपल वैष्णव, गायत्री जोशी, नंदकिशोर टेलर, एजाज अली, मंडल महामंत्री शिवप्रकाश मंत्री, अनिल सुखवाल सावा, अशोक शर्मा, आशिष सिकलीगर, जनविकास यात्रा जिला संयोजक नरेंद्र पोखरना, सह संयोजक शिरिष त्रिपाठी, पुर्व ग्रामीण मंडल महामंत्री रामगोपाल ओझा,नगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सोनी, रजनीश पितलिया,
लोकेश त्रिपाठी, चेतन गौड़, विष्णु सेन, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, शेखर शर्मा, शिव शर्मा, परमजीत सिंह, करनल सिंह कांकरवा, देशराज गुर्जर, गौरव त्यागी, शिव टेलर, लाल सिंह डूडी, प्रिंस शर्मा, जीतेन्द्र शर्मा, रतन जाट रोलाहेड़ा, हीरालाल शर्मा, अशोक विजयवर्गीय, मनीष बारेगामा, प्रतीक वैष्णव, राजेश धाकड़, गोपाल भील, गणपत छीपा, सुभाष शर्मा, शुभम सुखवाल, सोनू व्यास,
श्याम जैन, शांतनु काबरा, मूलचंद चौधरी, रोशन न्याति, पवन तिवारी, उमाशंकर दाधीच, संजय सुवालका, अशोक पालीवाल, अजय जोशी, महेंद्र सिंह योगेश दसोड़ा कालू जाट मुकेश जाट मनोज सुवालका, रुस्तम खान, किशन शर्मा, रामप्रसाद सुथार, मनोज ईनाणी, प्रहलाद गुर्जर, गोपाल खटीक, किशन गुर्जर, मोनु सुखवाल, प्रमोद राजपुरोहित आदि उपस्थित थे।