ईरिक्शा और बाइक सवार दो युवकों की हुई आमने-सामने से जोरदार भिडंत, बाइक स-वार दो युवक हुए घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ईरिक्शा और बाइक सवार दो युवकों की हुई आमने-सामने से जोरदार भिडंत, बाइक स-वार दो युवक हुए घायल

Monday, December 18, 2023 | December 18, 2023 Last Updated 2023-12-18T11:54:36Z
    Share
ई रिक्शा और बाइक सवार दो युवकों की हुई आमने-सामने से जोरदार भिडंत, बाइक स-वार दो युवक हुए घायल

रामपुर। ई-रिक्शा और बाइक सवार दो युवक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई।


मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

 मामला जनपद टांडा थाना क्षेत्र के गांव ढक्का नगलिया से है जहाँ गाँव सचिन(23) पुत्र रमेश पास में ही स्थित विल्स इंडिया फैक्ट्री में काम करता था।

रोजाना की तरह वह बीते रविवार की शाम को करीब छह बजे बाइक से अपने दोस्त अमरजीत के साथ घर को जा रहा था। जैसे ही वह ढक्का नगलिया के पास पहुंचा कि सामने से आ रही ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी।


 जिसके बाद तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। घटना पर एकत्रित भीड़ ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने सचिन को काशीपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


जहां देर रात को उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया,

जबकि मृतक के दोस्त अमरजीत और ई -रिक्शा चालक का इलाज चल रहा है। मृतक के पिता रमेश द्वारा थाना टांडा में ई -रिक्शा चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पोस्टमार्टम हो जाने के बाद परिजन उसके शव को घर ले गए। जहां सभी का रो- रोकर बुरा हाल है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close